1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand News : यूसीसी लागू होने के बाद देश में पहला हलाला, रुड़की में एफआईआर दर्ज

Uttarakhand News : यूसीसी लागू होने के बाद देश में पहला हलाला, रुड़की में एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (Haridwar District) के रुड़की में देश पहला हलाला (Halala) का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने यूसीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही चार्जशीट भी फाइल कर दी है। उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (Haridwar District) के रुड़की में देश पहला हलाला (Halala) का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने यूसीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही चार्जशीट भी फाइल कर दी है। उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) के बाद हरिद्वार जिले (Haridwar District)  के भगवानपुर क्षेत्र (Bhagwanpur Region) से एक बड़ा मामला सामने आया है। बुग्गावाला थाना (Buggawala Police Station) क्षेत्र के मुजाहिदपुर बंदरजूड गांव (Mujahidpur Bandarjud Village) में दर्ज दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहली बार हलाला (Halala) को भी अपराध मानते हुए चार्जशीट में शामिल किया है।

पढ़ें :- ऋषिकेश में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते वक्त गंगा में बहे यूपी के दो युवक, सर्च ऑपरेशन जारी

पीड़िता ने पति दानिश पर जबरन हलाला (Halala)  कराने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। इसे देश में हलाला (Halala)  को अपराध की श्रेणी में शामिल करने का पहला मामला माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...