अमेरिका-ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हमले की भारत सरकार ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
Indian Ship Attacked in Hormuz: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हमले की भारत सरकार ने कड़े शब्दों में निंदा की है। और इसे “अस्वीकार्य” करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी करके खाड़ी में Merchant ships और असैन्य नाविकों पर हो रहे लगातार हमलों पर गहरी चिंता जताई। इधर सरकार ने राहत की खबर देते हुए बताया कि LPG से भरे दो टैंकरों ने सुरक्षित तरीके से Strait of Hormuz पार कर लिया है और भारत की तरफ बढ़ रहे हैं।
हमले के बाद डूब गया MSV हाजी अली
सरकार ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि गुजरात का Cargo ship MSV हाजी अली 13 मई को सोमालिया के बरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। ओमान के जलक्षेत्र से गुजरने के दौरान उसे ड्रोन या मिसाइल जैसे प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया था। इस हमले से जहाज में आग लग गई और वह डूब गया। सरकार की तरफ से बताया गया कि जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। इसके लिए सरकार ने ओमान के अधिकारियों का आभार जताया।
LPG से भरे 2 टैंकरों ने पार किया होर्मुज
हॉर्मुज स्ट्रेट ठप होने से गहराए तेल-गैस संकट के बीच राहत की खबर देते हुए पेट्रोलियम एवं शिपिंग मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Shipping) ने बताया कि एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े टैंकरों ने होर्मुज पार कर लिया है।