1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. थाईलैंड के कैफे में बेहोश हुए चार भारतीय पर्यटक, एक की मौत, जांच में जुटी थाई एजेंसियां

थाईलैंड के कैफे में बेहोश हुए चार भारतीय पर्यटक, एक की मौत, जांच में जुटी थाई एजेंसियां

फुकेट के कमला बीच इलाके में स्थित एक कैफे में हुई। बताया गया कि शुक्रवार रात पांच भारतीय युवक वहां पहुंचे थे। देर रात करीब दो बजे समूह के चार सदस्य एक-एक कर बेहोश होने लगे। कैफे कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी सेवा को सूचना दी, जिसके बाद सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

THAILAND: थाईलैंड के फुकेट से भारतीय पर्यटकों से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कैफे में खाना खाने के दौरान चार भारतीय युवक अचानक बेहोश हो गए। इस घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास दोनों सक्रिय हो गए हैं।

पढ़ें :- NEET Exam Cancelled : नीट परीक्षा रद्द होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- दो साल की मेहनत बर्बाद,अब किस पर करें भरोसा?

भारतीय दूतावास, बैंकॉक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई 2026 को फुकेट में हुई इस घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है। दूतावास ने मृतक भारतीय युवक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि अधिकारियों की टीम पीड़ित परिवार के संपर्क में है। साथ ही थाई एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच पर नजर रखी जा रही है।

कैफे में अचानक बिगड़ी तबीयत

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना फुकेट के कमला बीच इलाके में स्थित एक कैफे में हुई। बताया गया कि शुक्रवार रात पांच भारतीय युवक वहां पहुंचे थे। देर रात करीब दो बजे समूह के चार सदस्य एक-एक कर बेहोश होने लगे। कैफे कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी सेवा को सूचना दी, जिसके बाद सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जांच में सामने आया कि जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी उनमें कुशाग्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और अमन अग्रवाल समेत अन्य युवक शामिल थे। वहीं आर्यन वर्मा नाम के एक युवक में किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए।

पढ़ें :- NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द, एनटीए ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

एक युवक की मौत, तीन की हालत स्थिर

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुशाग्र अग्रवाल की हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो अन्य युवकों को कोमा जैसी स्थिति में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया था, जबकि बाकी मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। थाई पुलिस और फोरेंसिक टीम फिलहाल मौत के असली कारण का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर कैफे में ऐसा क्या हुआ जिससे एक साथ चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...