1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. स्टालिन ने दी विजय को बधाई और साथ में कुछ तंज, बोले- मुख्यमंत्री बनते ही ये मत बोलिएगा की सरकार के पास पैसा नहीं है

स्टालिन ने दी विजय को बधाई और साथ में कुछ तंज, बोले- मुख्यमंत्री बनते ही ये मत बोलिएगा की सरकार के पास पैसा नहीं है

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है नई सरकार जनता के लिए काम करेगी, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही यह कहना शुरू न कर दें कि सरकारी खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त पैसा है...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की एंट्री अब पूरी तरह हो चुकी है। लंबे सियासी संघर्ष और बहुमत के गणित के बाद विजय ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। हालांकि सरकार बनने के साथ ही सियासी तकरार भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने विजय को बधाई देते हुए ऐसा तंज कसा, जिसने तमिलनाडु की राजनीति का माहौल गर्म कर दिया।

पढ़ें :- तमिलनाडु के नए सीएम को सेलेब्स ने दी बधाई, कोई बोला-वंडरमैन, तो किसी ने लिखा, ‘चीफ मिनिस्टर विजय सर’

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है नई सरकार जनता के लिए काम करेगी, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही यह कहना शुरू न कर दें कि सरकारी खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त पैसा है, जरूरत सिर्फ सही नीयत और बेहतर प्रशासन की है।

डीएमके प्रमुख ने अपनी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कोविड, बाढ़ और केंद्र की उपेक्षा जैसी चुनौतियों के बावजूद कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। साथ ही उन्होंने विजय के उस आरोप पर भी पलटवार किया जिसमें नई सरकार बनने से पहले डीएमके पर भारी कर्ज छोड़ने की बात कही गई थी। स्टालिन ने दावा किया कि तमिलनाडु का कर्ज नियंत्रित सीमा में है और इसकी जानकारी बजट में पहले ही दी जा चुकी है।

अपने बयान के आखिर में स्टालिन ने विजय को राजनीति की चुनौतियों का इशारा भी दे दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी वादे करना आसान होता है, लेकिन उन्हें जमीन पर उतारने की असली कठिनाई सत्ता में आने के बाद समझ आती है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं,'तमिलनाडु ने चुना है, एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज़, एक नई कल्पना'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...