1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Iran War : ईरान ने अमेरिकी विमान को मार गिराने का किया दावा , अमेरिका ने बताया झूठ

US Iran War : ईरान ने अमेरिकी विमान को मार गिराने का किया दावा , अमेरिका ने बताया झूठ

मेरिका और ईरान युद्ध के बीच चल रहे शांतिप्रयासों के मध्य में ही दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ शांति वार्ता का क्रम चल रहा तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने शुक्रवार (29 मई) को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी ईरान के बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान (American Aircraft) को मार गिराया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Iran War :  अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच चल रहे शांतिप्रयासों के मध्य में ही दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ शांति वार्ता का क्रम चल रहा तो वहीं दूसरी ओर ईरान ने शुक्रवार (29 मई) को दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी ईरान के बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान (American Aircraft) को मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को पूरी तरह गलत और अफवाह करार दिया है।

पढ़ें :- US-Iran War : IRGC ने अमेरिकी एयरबेस पर घातक मिसाइलों से किया हमला, आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई

खबरों के अनुसार, ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार तड़के दावा किया कि देश की एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) ने बुशहर प्रांत में एक ‘दुश्मन विमान’ (‘Enemy Aircraft’) को निशाना बनाकर गिरा दिया।

सरकारी टीवी ने जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी के हवाले से कहा कि बुशहर के जाम इलाके में अमेरिकी विमान को नष्ट किया गया। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गवर्नर ने कहा कि घटना के बाद इलाके की स्थिति सामान्य है। इस खबर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Baccalaureate) पर हलचल बढ़ गई और खाड़ी क्षेत्र में तनाव (Tensions in the Gulf Region) और गहरा गया।

ईरान के दावे के तुरंत बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया. अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान का दावा पूरी तरह झूठा है।

पढ़ें :- होर्मुज पर US-ईरान ने एक दूसरे पर बरसायी मिसाइलें, UAE पर भी हमले की खबर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...