1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Video- जेफ बेजोस की कंपनी का रॉकेट टेस्ट के दौरान हुआ ब्लास्ट, बना आग का गोला, नासा के मिशन पर भी संकट

Video- जेफ बेजोस की कंपनी का रॉकेट टेस्ट के दौरान हुआ ब्लास्ट, बना आग का गोला, नासा के मिशन पर भी संकट

ब्लू ओरिजिन के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभी पिछले महीने ही एक बिना क्रू वाले मिशन के दौरान न्यू ग्लेन रॉकेट एक कम्युनिकेशंस सैटेलाइट को उसकी सही कक्षा (Orbit) में पहुंचाने में फेल हो गया था. अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी 'ब्लू ओरिजिन' को एक और बड़ा झटका लगा है। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे कंपनी के सबसे ताकतवर और विशालकाय 'न्यू ग्लेन' रॉकेट में टेस्ट के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते 321...

By Harsh Gautam 
Updated Date

अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ को एक और बड़ा झटका लगा है। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे कंपनी के सबसे ताकतवर और विशालकाय ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट में टेस्ट के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते 321 फीट (98 मीटर) ऊंचा यह रॉकेट आग के एक भयानक गोले में बदल गया। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

कैसे हुआ यह हादसा?

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच सीएम योगी​ का अयोध्या दौरा कल, पूरे कार्यक्रम में चंपत राय की 'नो एंट्री'

यह धमाका तब हुआ जब रॉकेट का ‘हॉटफायर टेस्ट’ किया जा रहा था। किसी भी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने से पहले यह बेहद जरूरी प्रक्रिया होती है। इसमें रॉकेट को लॉन्चपैड पर मजबूत क्लैम्प्स से बांधकर उसके इंजनों को पूरी ताकत से चालू किया जाता है। तय समय के मुताबिक टेस्ट चल ही रहा था कि अचानक रॉकेट के निचले हिस्से में कोई तकनीकी खराबी आ गई। पलक झपकते ही वहां से घना धुआं उठने लगा और पूरा रॉकेट आग की चपेट में आ गया।

जेफ बेजोस का भावुक संदेश: “जो टूटा है, उसे फिर बनाएंगे”

इस बड़े नुकसान के बाद जेफ बेजोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा, “आज का दिन बेहद कठिन था। हादसे की असली वजह क्या थी, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन हमारी टीम जांच में जुट गई है। जो भी टूटा है, हम उसे फिर से खड़ा करेंगे और बहुत जल्द उड़ान पर वापस लौटेंगे।”
वहीं, बेजोस की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के मालिक एलन मस्क ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

नासा के ड्रीम प्रोजेक्ट को लग सकता है बड़ा झटका

यह हादसा सिर्फ ब्लू ओरिजिन ही नहीं, बल्कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी एक बुरी खबर है। नासा के ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस मून मिशन’ के तहत दोनों संगठन मिलकर एक खास लूनर लैंडर (चांद पर उतरने वाला व्हीकल) तैयार कर रहे हैं। नासा ने कहा है कि वे इस खराबी की जांच में ब्लू ओरिजिन की पूरी मदद करेंगे, ताकि यह साफ हो सके कि इससे आने वाले मिशनों पर कितना असर पड़ेगा।

पढ़ें :- VIDEO- बिजनौर में महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करना पड़ा भारी, चालक ने गनमैन को कार से कुचला

मुश्किलों में घिरी ब्लू ओरिजिन

ब्लू ओरिजिन के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभी पिछले महीने ही एक बिना क्रू वाले मिशन के दौरान न्यू ग्लेन रॉकेट एक कम्युनिकेशंस सैटेलाइट को उसकी सही कक्षा (Orbit) में पहुंचाने में फेल हो गया था, जिसकी जांच हाल ही में खत्म हुई थी। अब इस ताजा ब्लास्ट के बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) नए सिरे से कड़े आदेश जारी कर सकता है, जिससे बेजोस के आगामी प्रोजेक्ट्स में देरी होना तय माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...