1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?

UP Rain Alert : यूपी में बारिश और ओले का अलर्ट, जानें उत्तर भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत?

उत्तर भारत (North India) समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का दौर चल रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रविवार को बताया है कि अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत में हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि, 29 मई से भीषण गर्मी से कई इलाकों में राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में कमी आने लगेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी (Scorching Heat) का दौर चल रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रविवार को बताया है कि अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और मध्य भारत में हीटवेव चलने की संभावना है। हालांकि, 29 मई से भीषण गर्मी से कई इलाकों में राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में कमी आने लगेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में 29 और 30 मई को ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में एक दिन पहले ऐसा मौसम रहेगा। इसके अलावा, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बरसात होगी।

पढ़ें :- जापान में 7.1 से तीव्रता से आया भूकंप, दहल गया देश, सुनामी का अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान मध्य, उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत में 43-47 डिग्री के बीच रहा, जबकि पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पश्चिमी दक्षिणी भारत को छोड़कर बाकी जगह पर 40-43 डिग्री के बीच रहा। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 24 और 25 मई को असम, मेघालय में 24, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं, 24 मई को असम, मेघालय में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, 24-26 मई को अरुणाचल प्रदेश, 24-29 मई को असम, मेघालय में और 24, 25, 29 और 30 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। साथ ही, 24 मई, 25 मई को अरुणाचल प्रदेश में और 24, 27 मई के दौरान असम, मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बरसात होगी।

24-28 मई के दौरान केरल समेत इन राज्यों में बारिश

दक्षिण भारत (South India) की बात करें तो 24-28 मई के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24-28 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। 24-27 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और 24 से 30 मई के दौरान तेलंगाना में भी यही स्थिति रहेगी। 24 मई को रायलसीमा में और 24-26 मई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आंधी आने की संभावना है। 24 से 26 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, केरल और माहे में 24-28 मई तक, लक्षद्वीप में 24-27 मई तक, तटीय कर्नाटक में 24 मई को, आंतरिक कर्नाटक में 24 और 25 मई को छिटपुट बारिश होने वाली है। 24 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओले गिरेंगे।

उत्तर भारत के राज्यों का हाल

पढ़ें :- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक 'अखिल जोयन' सहित चार भारतीयों की मौत, दो महीने बाद होनी थी 'अखिल' की शादी

उत्तर पश्चिम भारत (Northwest India) की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में बारिश, बिजली और तेज आंधी चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 24, 25 और 28-30 मई, उत्तराखंड में 24. 25, 29 और 30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24, 28-30 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश, गरज, बिजली की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर में 24 मई को गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में 28, 29 मई को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 व 30 मई को ओले गिरेंगे। जम्मू कश्मीर में 24 मई को और हिमाचल प्रदेश में 29 मई को ओले पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...