1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Building Collapse : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने वाली जगह का किया दौरा

Delhi Building Collapse : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने वाली जगह का किया दौरा

Delhi Building Collapse : साउथ दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम महरौली थाना इलाके के सैदुलाजाब में एक तीन मंजिला इमारत पूरी तरह ढह गई और दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी। जिसके नीचे बनी कैंटीन में खाना खा रहे कुछ छात्र मलबे में दब गए। तीन-मंजिला कमर्शियल इमारत गिरने से हुए हादसे में 12 लोगों को बचाया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने हादसे वाली जगह दौरा किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'शहीदी दिवस' पर CM रेखा गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने वाली जगह का दौरा करने के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “डॉक्टर अभी भी अंदर मौजूद हैं और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की जा रही हैं। बचाव अभियान बहुत सावधानी से चलाया जा रहा है। ऐसी सभी अवैध इमारतों और उनके लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” हादसे के बाद तीन मंज़िला कमर्शियल इमारत ढहकर मलबे में तब्दील ही गयी। तलाशी और बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे मेडिकल छात्रों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए अधिकारियों ने JCB लगाई है। रेसक्यू किए गए दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...