Abhishek Banerjee attacked : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में शनिवार को पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले के देश की सियासत गरमाने लगी है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेताओं इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। इस बीच, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त BJP बंगाल मंडल अध्यक्ष को भीड़ को उकसाते हुए देखा गया।

अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमले के अगले दिन टीएमसी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कल की चौंकाने वाली घटना के दौरान, BJP बंगाल मंडल अध्यक्ष अभिजीत बिस्वास को भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते और उकसाते हुए देखा गया। इससे एक सीधा-सा सवाल उठता है: अगर BJP का दावा है कि यह हमला महज़ लोगों के अचानक भड़के गुस्से का इज़हार था, तो फिर BJP का एक पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद क्यों था और इतनी सक्रिय भूमिका क्यों निभा रहा था? वह किससे निर्देश ले रहा था? इस जमावड़े की अनुमति किसने दी थी? इस हमले की योजना किसने बनाई थी? सुवेन्दु अधिकारी जवाबदेही से बचते रह सकते हैं, लेकिन ये सवाल खत्म नहीं होंगे।”
अभिषेक बनर्जी को आयीं गंभीर चोटें
अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया। ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा कि अगर हमले के दौरान अभिषेक के सिर पर हेलमेट न होता तो उनकी जान भी जा सकती थी। अभिषेक की छाती के पास खून के थक्के जम गए हैं। पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमले के दौरान अभिषेक बनर्जी की आंखों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई थी। इसके अलावा, टीएमसी प्रमुख ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते इलाज न देने और जबरन डिस्चार्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स एक बड़ा पत्थर अभिषेक बनर्जी के चेहरे पर फेंकता है, जिससे उनका चश्मा गिर जाता है और हेलमेट भी टूट जाता है।
भाजपा ने बताया जनता का गुस्सा
दूसरी तरफ, सत्ताधारी भाजपा के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को जनता का गुस्सा करार दे रहे हैं। इस हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अभिषेक बनर्जी के साथ जो कुछ हुआ, वह जनता का गुस्सा है; यह पिछले 15 सालों में TMC के अत्याचारों और उसकी हिंसक राजनीति का नतीजा है।” भाजपा सांसद सौमित्र खान का कहना है कि “…उनके अत्याचारों को लेकर जनता के गुस्से का ही यह नतीजा है। अब अभिषेक बनर्जी को अपनी राजनीति सड़कों पर लानी होगी…”