1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या के घर बाहर जवान तैनात

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या के घर बाहर जवान तैनात

बकरीद के दिन हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया था। 17 वर्षीय सूर्या चौहान को उसके नाबालिग दोस्त के जरिए फोन कर बुलाया गया था। आरोप है कि असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले सूर्या को घेरा और फिर उस पर चाकू से कई वार किए। परिजनों और पुलिस जांच के मुताबिक हमला करने से पहले असद ने सूर्या से कहा था...

By Harsh 
Updated Date

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर छोड़कर भागने की कोशिश में था। रविवार तड़के करीब 4 बजे वसुंधरा इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख असद ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- लखनऊ में भारी पुलिस बल के बीच 200 भैंसें पकड़ीं, हमले के बाद नगर निगम ने की कार्रवाई

पुलिस ने एक दिन पहले ही असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं।

“बकरा हलाल होते देखा है?” कहकर किया हमला

बकरीद के दिन हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया था। 17 वर्षीय सूर्या चौहान को उसके नाबालिग दोस्त के जरिए फोन कर बुलाया गया था। आरोप है कि असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले सूर्या को घेरा और फिर उस पर चाकू से कई वार किए।

परिजनों और पुलिस जांच के मुताबिक हमला करने से पहले असद ने सूर्या से कहा था, “क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं।” घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें तभी भरोसा होगा जब असद की लाश की तस्वीर दिखाई जाएगी। उन्होंने बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूर्या की हत्या के बाद गहरे सदमे में विलाप करती हुई मां

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रविवार सुबह प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने की बात भी कही।

सूर्या के घर के बाहर तैनात पुलिस बल

पढ़ें :- रामराज लाने वाले, रामधन भी नहीं छोड़े: अखिलेश यादव

इधर, कई हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए सूर्या के घर के बाहर भारी पुलिस बल और आरआरएफ की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से आसपास के बाजार भी बंद करवा दिए गए। शनिवार को इस घटना को लेकर करीब 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा था। परिवार ने पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, लेकिन देर शाम पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बयान जारी कर कहा था कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...