1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 Prize Money List : आज विजेता-रनरअप से लेकर टॉप परफॉर्मर पर होगी पैसों की बरसात, जानें- किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि

IPL 2026 Prize Money List : आज विजेता-रनरअप से लेकर टॉप परफॉर्मर पर होगी पैसों की बरसात, जानें- किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि

IPL 2026 Prize Money List : आज शाम आईपीएल के 19वें सीजन का विजेता मिल जाएगा। मौजूदा सीजन का फाइनल मैच गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। जहां दोनों फाइनलिस्ट टीमों के पास दूसरी ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा। इस मैच में रनों के साथ-साथ पैसों की भी बरसात होने वाली है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2026 Prize Money List : आज शाम आईपीएल के 19वें सीजन का विजेता मिल जाएगा। मौजूदा सीजन का फाइनल मैच गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है। जहां दोनों फाइनलिस्ट टीमों के पास दूसरी ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका होगा। इस मैच में रनों के साथ-साथ पैसों की भी बरसात होने वाली है।

पढ़ें :- IPL चैंपियन पति विराट का अनुष्का शर्मा यूं चूमा माथा तो फैंस, बोले- किस्मत वालों को मिलता है ऐसा प्यार

दरअसल, आईपीएल को दुनिया की सबसे अमीर और ग्लैमर वाली टी20 लीग के रूप में जाना जाता रहा है, जहां ऑक्शन से लेकर इनामी राशि तक, क्रिकेटर्स पर पैसों की बरसात होती है। ऐसे में अहमदाबाद में फाइनल के बाद आईपीएल की गवर्निंग बॉडी यानी बीसीसीआई की ओर से विजेता और रनरअप के साथ-साथ टॉप परफॉर्मर भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भारी-भरकम इनामी राशि भी शामिल होगी। आइये जानते हैं कि इस सीजन किसको कितनी इनामी राशि मिलेगी-

आईपीएल 2026 की इनामी राशि की लिस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए पिछले सीजन की तरह कुल ₹46.5 करोड़ का प्राइज़ पूल रखा है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ-साथ ₹20 करोड़ का भारी-भरकम नकद इनाम मिलेगा, जबकि उपविजेता टीम ₹13 करोड़ अपने साथ ले जाएगी।

विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटन्स – ₹20 करोड़

पढ़ें :- हार्दिक की कप्तानी पर उठे सवाल, इस खिलाड़ी ने बोला- टीम से नहीं मिल रहा पूरा समर्थन, सूर्या,तिलक को लिया लपेटे में

उपविजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटन्स – ₹13 करोड़

तीसरा स्थान (क्वालीफायर 2 में हारने वाली टीम): राजस्थान रॉयल्स – ₹7 करोड़

चौथा स्थान (एलिमिनेटर में हारने वाली टीम): सनराइजर्स हैदराबाद – ₹6.5 करोड़

व्यक्तिगत खिलाड़ी पुरस्कार

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न: ₹20 लाख

पढ़ें :- IPL 2026: GT vs MI मैच से पहले रोहित शर्मा और सैंटनर पर बड़ा अपडेट, MI को मिली राहत

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): ₹10 लाख

ऑरेंज कैप (सबसे ज़्यादा रन): ₹10 लाख

पर्पल कैप (सबसे ज़्यादा विकेट): ₹10 लाख

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीज़न: ₹10 लाख

मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड: ₹10 लाख

कैच ऑफ द सीज़न: ₹10 लाख

पढ़ें :- RCB vs CSK: MS Dhoni के न खेलने पर भी टिकटों की कीमत 65 हजार तक पहुंची

फेयर प्ले अवॉर्ड (टीम अवॉर्ड): ₹10 लाख

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...