1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. वैभव को बदलने की कोशिश मत करो…” 15 साल के बल्लेबाज पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर, अंदाज ना बदलने की दी सलह

वैभव को बदलने की कोशिश मत करो…” 15 साल के बल्लेबाज पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर, अंदाज ना बदलने की दी सलह

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज भी उनकी प्रतिभा के कायल हो गए हैं। अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की जमकर तारीफ की है...

By Harsh Gautam 
Updated Date

आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज भी उनकी प्रतिभा के कायल हो गए हैं। अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की जमकर तारीफ की है।

पढ़ें :- सैम करन के 'यू-टर्न' पर भड़के संगकारा, BCCI से विदेशी खिलाड़ियों पर और सख्ती की मांग!

मुंबई में आयोजित क्रिकइन्फो ऑनर्स इवेंट के दौरान सचिन ने कहा कि वैभव में कुछ अलग और बेहद खास बात है। उन्होंने माना कि इतनी कम उम्र में जिस आत्मविश्वास और अंदाज से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह काफी प्रभावित करने वाला है।

“उनकी कलाई और शॉट खेलने का तरीका कमाल का है”

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी को ध्यान से देखा है। उनके मुताबिक वैभव सिर्फ ताकत से शॉट नहीं खेलते, बल्कि उनकी टाइमिंग और रिस्ट वर्क भी शानदार है। सचिन ने कहा, “मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने के लिए मजबूत कलाई होना बहुत जरूरी है और वैभव में यह खूबी साफ दिखाई देती है। वह बाकी खिलाड़ियों से पहले गेंद की लाइन और लेंथ को समझ लेते हैं, यही चीज उन्हें खास बनाती है।” मास्टर ब्लास्टर ने यह भी कहा कि वैभव के नेचुरल गेम के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि युवा बल्लेबाज को खुलकर खेलने दिया जाए ताकि उसका आत्मविश्वास बना रहे।

“मैं भी वैभव को टेस्ट क्रिकेट खेलते देखना चाहता हूं” 

पढ़ें :- IPL 2026: पहली बार एक ही सीजन में 3 बल्लेबाजों ने पढ़ा 700 का पहाड़ा, सूर्यवंशी के सर पर ऑरेंज कैप बरकरार

टेस्ट क्रिकेट को लेकर पूछे गए सवाल पर सचिन ने कहा कि वह भी वैभव को लंबे फॉर्मेट में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। अनुभव के साथ वह खुद चुनौतियों को समझना सीख जाएंगे। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पूरे सीजन में 776 रन बनाए। खास बात यह रही कि उनका स्ट्राइक रेट 237 का रहा और उन्होंने 72 छक्के जड़ दिए। इसी के साथ वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...