1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. क्रूरता की सारी हद पार: सनकी ने डेढ़ साल के मासूम को किसी बोरी की तरह, सड़क पर मौत होने के बाद तक पटका

क्रूरता की सारी हद पार: सनकी ने डेढ़ साल के मासूम को किसी बोरी की तरह, सड़क पर मौत होने के बाद तक पटका

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की एक सुनसान गली में डेढ़ साल के मासूम आरव के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक बच्चे को घर से बाहर लाया और कंक्रीट की सड़क पर पूरी ताकत से एक के बाद एक किसी बोरी की तरह लगातार 8 बार पटका...

By Harsh Gautam 
Updated Date

वारदात: CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली क्रूरता

पढ़ें :- दो लाख रूपये के लिए सगे भाई पर जानलेवा हमला

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की एक सुनसान गली में डेढ़ साल के मासूम आरव के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक बच्चे को घर से बाहर लाया और कंक्रीट की सड़क पर पूरी ताकत से एक के बाद एक किसी बोरी की तरह लगातार 8 बार पटका। बेरहमी और सनक की सारी हदे पार करते हुए आरोपी का दिल तनिक भी नहीं पसीजा। छठी बार पटकने के बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था, लेकिन आरोपी ने दो बार और उसे जमीन पर इसलिए पटका ताकि उसकी मौत पक्की हो सके।

इसके बाद वह शव को वापस उठाकर घर के दरवाज़े पर फेंककर भाग निकला। इस खौफनाक मंजर का 34 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। कोई आम व्यक्ति देख ले तो कुछ वक्त के लिए सदमें में जाना मुमकिन है।

डेढ़ साल के मासूम आरव की फाइल फोटो

वजह: एकतरफा प्यार और सनक

पढ़ें :- चलने के लिए दो लोगों का सहारा... पर 34 साल पुराना गुनाह नहीं भूला कानून: बिहार के 84 वर्षीय बुजुर्ग को हुई जेल

मासूम आरव की मां रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित से हुई थी। दहेज उत्पीड़न और ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर रती पिछले पांच महीने से अपने मायके (शिकोहाबाद) में रह रही थी। इसी दौरान सुमित के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रती के परिवार की मदद करने के बहाने उनका भरोसा जीता। बाद में विराज ने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने ठुकरा दिया। सनकी विराज को लगा कि रती इस बच्चे की वजह से शादी के लिए तैयार नहीं हो रही है, इसलिए उसने मासूम आरव को अपने रास्ते से हटाने की खौफनाक साज़िश रच डाली।

मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

बच्चे की नानी पिंकी देवी की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी विराज को पुलिस ने भुड़ा भरतरा रोड पर घेर लिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे मुठभेड़ में दबोच लिया।

मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पाठक को दबोच लिया

पढ़ें :- दिल्ली दौरे से बदली सियासी तस्वीर? बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच नितिन नवीन से मिले अन्नामलाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...