ट्रायल में ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत, ओलंपियन सुजीत, एशियन चैंपियन दिनेश और ललित जैसे कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है..
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में एशियन चैंपियनशिप-2026 के लिए कुश्ती ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल में देशभर से करीब 150 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करने के लिए मुकाबला कर रहे हैं। इस ट्रायल में जीत हासिल करने वाले पहलवान जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ओलंपिक और इंटरनेशनल खिलाड़ी भी पहुंचे
ट्रायल में ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत, ओलंपियन सुजीत, एशियन चैंपियन दिनेश और ललित जैसे कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के कोऑर्डिनेटर विनय शाही ने बताया कि लखनऊ में चल रहे ट्रायल में कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। चयनित पहलवान जल्द ही जापान में होने वाली चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे।