1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL में खत्म होगा गेंदबाजों का ‘अकाल’, कई गुना बढ़ जाएगा रोमांच, सचिन तेंदुलकर ने BCCI को दिए 3 सुझाव

IPL में खत्म होगा गेंदबाजों का ‘अकाल’, कई गुना बढ़ जाएगा रोमांच, सचिन तेंदुलकर ने BCCI को दिए 3 सुझाव

आईपीएल और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे और रोज बनते 200+ के स्कोर के बीच 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले में संतुलन बनाने के लिए बीसीसीआई (BCCI) को तीन बड़े बदलाव करने की सलाह दी है...

By Harsh 
Updated Date

Cricket updates: आईपीएल और टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे और रोज बनते 200+ के स्कोर के बीच ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने गेंद और बल्ले में संतुलन बनाने के लिए बीसीसीआई (BCCI) को तीन बड़े बदलाव करने की सलाह दी है। मुंबई में एक अवॉर्ड शो के दौरान सचिन ने कहा कि मौजूदा नियमों के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बहुत बढ़ गई हैं।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

सचिन तेंदुलकर के वो 3 फॉर्मूले, जो बदल सकते हैं टी20 क्रिकेट का रोमांच

• इम्पैक्ट प्लेयर नियम हो खत्म: सचिन ने कहा मेरा निजी मानना है कि 20 ओवर के खेल में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाने से खेल का संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है, इसलिए इस नियम को हटा देना चाहिए।

• पावरप्ले के दो टुकड़े: उन्होंने सुझाव दिया कि 6 ओवर के पारंपरिक पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटना चाहिए। पहले 4 ओवर में सिर्फ 2 फील्डर दायरे से बाहर रहें, लेकिन बाकी बचे 2 ओवर का पावरप्ले फील्डिंग कप्तान अपनी मर्जी से मैच में कभी भी ले सके, जिसमें उसे 3 फील्डर बाहर रखने की छूट मिले।

• गेंदबाज को मिलें 5 ओवर: सचिन ने दलील दी कि जब टीम का बेस्ट बल्लेबाज पूरे 20 ओवर खेल सकता है, तो बेस्ट गेंदबाज को सिर्फ 4 ओवर क्यों? उन्होंने एक गेंदबाज को मैच में 5 ओवर फेंकने की अनुमति देने की वकालत की।

पढ़ें :- RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...