अगर आप भी वीकेंड पर ओटीटी पर थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो अपनी वॉचलिस्ट में एक नया नाम जोड़ लीजिए। अमेजन प्राइम वीडियो एक बेहद कड़क इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' लेकर आ रहा है। हालांकि इसे देखने के लिए आपको बस कुछ दिनों का इंतजार और करना होगा...
OTT Updates: अगर आप भी वीकेंड पर ओटीटी पर थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो अपनी वॉचलिस्ट में एक नया नाम जोड़ लीजिए। अमेजन प्राइम वीडियो एक बेहद कड़क इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ‘राख’ लेकर आ रहा है। हालांकि इसे देखने के लिए आपको बस कुछ दिनों का इंतजार और करना होगा।
इस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसके लीड एक्टर अली फजल हैं। मिर्जापुर में कट्टा चलाकर खौफ पैदा करने वाले हमारे ‘गुड्डू भैया’ इस बार पाला बदलते नजर आएंगे। राख में वह जुर्म की दुनिया का खात्मा करने के लिए खाकी वर्दी पहनकर उतर रहे हैं। अली फजल इस सीरीज में एक बेहद ईमानदार और कड़क पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे।
क्या है ‘राख’ की कहानी?
सीरीज का ताना-बाना दो किशोरों के अचानक और रहस्यमयी तरीके से गायब होने के इर्द-गिर्द बुना गया है। इस घटना से न सिर्फ उनका परिवार बिखर जाता है बल्कि पूरे शहर में दहशत फैल जाती है। अली फजल का किरदार इन बच्चों को ढूंढने के लिए देशव्यापी सर्च ऑपरेशन शुरू करता है। अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत के निर्देशन में बनी यह कहानी सस्पेंस से भरपूर है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।
कब और कहां देखें?
राख 12 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है। भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में इसे स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज में अली फजल के अलावा सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस प्रोजेक्ट के बाद अली फजल जल्द ही मिर्जापुर मूवी और बंटवारा 1947 में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।