1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. पूजा भट्ट ने बॉडीपेंट फोटोशूट विवाद पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नहीं उतारे थे अपने पूरे कपड़े

पूजा भट्ट ने बॉडीपेंट फोटोशूट विवाद पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं नहीं उतारे थे अपने पूरे कपड़े

Pooja Bhatt Body Paint Photoshoot Controversy : एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने कम उम्र में जितनी कामयाबी हासिल की, उतनी ही निजी जिंदगी को लेकर कई विवादों में भी रहीं। लेकिन, उन्होंने खुद से जुड़े हर विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। ऐसे ही 90 के दशक में बॉडी-पेंट फोटोशूट विवाद को लेकर पूजा ने सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब पूजा ने अपनी सफाई में कहा कि उस फोटोशूट में उन्होंने मर्यादा नहीं लांघी। वह पूरी तरह न्यूड नहीं थीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

दरअसल, पूजा भट्ट ने सालों बाद एक इंटरव्यू में बॉडी-पेंट फोटोशूट विवाद पर खुलकर बोला है। इंटरव्यू में पूजा ने कहा कि इस फोटोशूट का आइडिया उन्हें पत्रकार दिनेश रहेजा और मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली ने दिया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ बॉडी-पेंट मैगजीन कवर पर इस तस्वीर के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तो दूसरी तरफ बहुत प्यार भी मिला। लेकिन, उनका इरादा कोई विवाद खड़ा करने का नहीं था।

एक्ट्रेस ने कहा कि दिनेश रहेजा ने उन्हें डेमी मूर के वैनिटी फेयर मैगजीन कवर की तस्वीर दिखाई थी, जो उन्हें बेहद शानदार लगा। फिर दिनेश और जीतू ने उनसे पूछा कि वे कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। क्या वह इसके लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने तुरंत हां कह दिया। जब उन्होंने पूछा कि बॉडी पेंटिंग कौन करेगा, तो बताया गया कि अन्ना सिंह ये काम करेंगी।

पूजा ने बताया कि ये फोटोशूट उन्होंने फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ के गाने ‘तेरे दर पर सनम’ के एक लंबे शूटिंग डे के बाद किया था। वह शूटिंग के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे जगदीश माली के घर गई, जहां उनकी बॉडी पेंटिंग की गई और फोटोशूट हुआ। वह इस फोटो शूट को भूल गई थी। लेकिन, जब मैगजीन बाजार में आई तो हंगामा मच गया।

सालों बाद फोटोशूट की गलतफहमी पर एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि वह उस तस्वीर में न्यूड नहीं थी। जैसा- डेमी मूर के कवर में ‘बर्थडे सूट’ वो पेंट के नीचे बिना कपड़ों के थीं। लेकिन, पूजा ने अंडरवियर पहन रखा था। उन्हों अच्छी तरह पता था कि उनकी सीमा क्या है और उन्होने उसे पार नहीं किया।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...