1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘कॉकटेल 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, शाहिद कपूर ने शेयर किए मजेदार BTS मोमेंट्स

‘कॉकटेल 2’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, शाहिद कपूर ने शेयर किए मजेदार BTS मोमेंट्स

शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं...

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- Video-तमिलनाडु की सीएम थलपति विजय से मिली सांसद सायोनी घोष, तारीफ में पढ़े कसीदे

शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, “व्हाट ए फन।” तस्वीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान का हल्का-फुल्का माहौल नजर आ रहा है। पोस्ट में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की झलक भी देखने को मिली।

इसके अलावा शाहिद ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पूरी स्टार कास्ट शूटिंग के बीच मस्ती करती दिखाई दे रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

हाल ही में फिल्म का गाना ‘माशूका’ भी रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद और कृति का ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद किया गया। बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ नजर आएंगे।

पढ़ें :- Hanuman Ansh : ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन मारी बड़ी छलांग, ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ दर्शकों के दिलों में बनायी जगह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...