1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. शाहरुख के बेटे आर्यन खान को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

शाहरुख के बेटे आर्यन खान को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के करियर में एक अचीवमेंट जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड (Screenwriters Association Award) से समानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्क्रीनराइटर्स, डायलॉग राइटर्स (Award Screenwriters, Dialogue Writers) को दिया जाता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के करियर में एक अचीवमेंट जुड़ गई है। हाल ही में उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड (Screenwriters Association Award) से समानित किया गया है। यह अवॉर्ड स्क्रीनराइटर्स, डायलॉग राइटर्स (Award Screenwriters, Dialogue Writers) को दिया जाता है। जो लेखक क्रिएटिव काम के लिए जरिए सिनेमा में योगदान देते हुए, उनके लिए खासतौर पर यह अवॉर्ड बना है।

पढ़ें :- Breaking -होर्मुज को लेकर मिडिल ईस्ट से आई बड़ी खबर, ईरान रास्ता खोलने को तैयार

इस कैटेगिरी में मिला आर्यन को अवॉर्ड

शाहरुख ने एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया लेकिन आर्यन खान (Aryan Khan) डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर बना रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई अपनी सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood)  के लिए उन्हें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड (Screenwriters Association Award) मिला। उन्होंने बेस्ट डायलॉग के लिए अवॉर्ड जीता, साथ ही बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड को-राइटर बिलाल सिद्दीकी (Best Screenplay Award Shared with Co-writer Bilal Siddiqi) और मानव चौहान के साथ साझा किया है।

क्या थी आर्यन खान निर्देशित सीरीज की कहानी?

आर्यन खान (Aryan Khan) के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood) में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bad’s of Bollywood) को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था।

पढ़ें :- एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप वायरल, विवि प्रशासन ने बैठाई जांच

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...