आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। कहा कि प्रधान मंत्री जी, ऐसे जवाब देते हैं ट्रम्प को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते।
नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Italian Prime Minister Giorgia Meloni) ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald trump) की बात का सख्ती से जवाब दिया है। मेलोनी ने ट्रंप पर मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा था कि मेलोनी ने हाल ही में हुए G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘भीख मांगी’ थी। मेलोनी ने डोनल्ड ट्रंप की बातों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि’उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए, न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते हैं।’
इसी बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party chief Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। कहा कि प्रधान मंत्री जी, ऐसे जवाब देते हैं ट्रम्प को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते।
प्रधान मंत्री जी, ऐसे जवाब देते हैं ट्रम्प को। कुछ सीखिये। भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते उसके सामने। देश की बेइज्जती नहीं करवाते। https://t.co/2vFQBoxyWg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 19, 2026
मेलोनी ने ट्रंप के बयानों को पूरी तरह “गढ़ी हुई कहानी” करार देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी और दुख होता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगी देशों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है।
मेलोनी ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि ट्रंप के बयान तथ्यों से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है, लेकिन यह बेहद शर्मनाक है। इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती।
कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी : मेलोनी
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
पढ़ें :- G7 Summit: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई मुलाकात, करीब डेढ़ साल बाद मिले दोनो नेता
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने बयान के शुरुआत में ही कहा कि कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं। सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं।
अपने बयान में मेलोनी ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप कई ऐसे वैश्विक नेताओं के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाते हैं, जिनकी नीतियां पश्चिमी देशों के हितों के विपरीत मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती दिखाने में नजर आता है। हालांकि सबसे कड़ा संदेश उन्होंने अपने बयान के अंत में दिया। मेलोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए,मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।
“यूएस ट्रिप कैंसिल, ये पूरे इटली का अपमान है”
वहीं इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी (Italy’s Deputy Prime Minister and Foreign Minister Antonio Tajani) ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Giorgia Meloni) के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कही गई गंभीर और अपमानजनक बातें केवल मेलोनी का नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं। इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
पढ़ें :- G7 Summit : ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया आईना, बोले-‘इजरायल का अस्तित्व नहीं होता, अगर…’
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी
ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। La7 टीवी को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जॉर्जिया मेलोनी ने जी7 शिखर सम्मेलन में मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मानो गुजारिश की थी। मुझे उन पर तरस आ गया, इसलिए मैंने तस्वीर खिंचवा ली। मैं ऐसा नहीं भी कर सकता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई। शायद वह इस बात से खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी।