1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नरेंद्र मोदी युवा विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी हैं, ये हम 12 साल से देख रहे हैं : प्रियंका गांधी

नरेंद्र मोदी युवा विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी हैं, ये हम 12 साल से देख रहे हैं : प्रियंका गांधी

संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) में हिस्सा लेने पहुंची कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि ये युवा हैं और इनकी एक वास्तविक समस्या है। वे अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) में हिस्सा लेने पहुंची कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Lok Sabha MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि ये युवा हैं और इनकी एक वास्तविक समस्या है। वे अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य को बर्बाद कर रही है।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नेता हैं। ये देश के युवा हैं। यह देश और यह संसद उन्हीं की है। इसलिए, कम से कम वे उनकी बात तो सुन सकते हैं, उन्हें बुलाकर उनकी समस्या को समझ सकते हैं। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की जो मांग कर रहे हैं, वह बिल्कुल सही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार पेपर लीक पर बात कर रहे हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद सरकार ने आजतक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब ये मुद्दा ज्वलंत इसलिए है, क्योंकि बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऊपर से सरकार नौकरी देने में भी फेल है, लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) इन मुद्दों पर न बात करती है और न संसद में बात करने देती है। इन युवाओं ने ही हमें चुनकर संसद में भेजा है, इसलिए सरकार को इनकी बात सुननी चाहिए। लेकिन सरकार उनपर लाठीचार्ज कर रही है, आंसू गैस के गोले दाग रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) युवा विरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी हैं। ये हम 12 साल से देख रहे हैं। एक समय था, जब मंत्री जवाबदेही लेते थे। इसलिए मंत्री ज़िम्मेदारी लें, इस्तीफ़ा दें और अपने सिस्टम को ठीक करें।

पढ़ें :- राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने की खारिज, सुप्रिया श्रीनेत ने याचिकाकर्ता पर बोला हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...