1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान को 103 रन से हराया, अब फाइनल में भारत ए से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान को 103 रन से हराया, अब फाइनल में भारत ए से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका ए ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब 21 जून को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए का सामना भारत ए से होगा…

By Harsh 
Updated Date

ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका ए ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ए को 103 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब 21 जून को खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ए का सामना भारत ए से होगा। पिछले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद इस फाइनल पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी।

पढ़ें :- IND vs ENG Toss : इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत करेगा गेंदबाजी; प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। टीम की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 97 गेंदों में शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा निरोशन डिकवेला ने 66 और नुवानिदु फर्नांडो ने 45 रन का अहम योगदान दिया। अफगानिस्तान ए के लिए फरीदून दाऊदजई ने चार विकेट जरूर लिए, लेकिन श्रीलंका को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक सके।

323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। हसन ईसाखिल ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। श्रीलंका ए की ओर से दुलाज समुदिथा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब ट्राई सीरीज का फाइनल भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बागे के बीच मैदान पर हुई नोकझोंक ने इस मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है। ऐसे में फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनके मैदान पर व्यवहार पर भी सभी की नजर रहेगी। भारतीय टीम जहां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं श्रीलंका ए पिछली जीत की लय बरकरार रखते हुए ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। 21 जून का यह मुकाबला ट्राई सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण बनने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...