1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Video-IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के लिए लंदन में अकेले पसीना बहा रहे रोहित शर्मा, दिग्गज इंजमाम का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

Video-IND vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के लिए लंदन में अकेले पसीना बहा रहे रोहित शर्मा, दिग्गज इंजमाम का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कमर कस ली है। सीरीज शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन रोहित टीम के बाकी खिलाड़ियों से करीब एक हफ्ता पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। वह वहां के लोकल क्लब गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं...

By Harsh 
Updated Date

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कमर कस ली है। सीरीज शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन रोहित टीम के बाकी खिलाड़ियों से करीब एक हफ्ता पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। वह वहां के लोकल क्लब गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 39 साल के रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं, जिसकी वजह से उनके मैचों के बीच काफी लंबा गैप हो जाता है। यही कारण है कि वह इस दौरे पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और खुद को पूरी तरह मैच फिट रखने में जुटे हैं। अभ्यास के बाद बचे हुए खाली समय में रोहित वहां अपने कुछ पुराने दोस्तों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

पढ़ें :- टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की, भारत का था 600वां टेस्ट मैच

चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी

पढ़ें :- IND vs SL Test Day 5 : जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारतीय टीम, लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर- 175/6

दरअसल आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान रहे थे जिसके चलते उन्हें कई अहम मैच छोड़ने पड़े थे। लेकिन चोट से ठीक होकर वापसी करते ही उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने तीन पारियों में कुल 143 रन कूटे, जिसमें तीसरे वनडे मैच के दौरान खेली गई 69 गेंदों पर 79 रनों की विस्फोटक पारी भी शामिल थी।

इंग्लैंड की धरती पर बेहद जबरदस्त है हिटमैन का रिकॉर्ड

अगर रिकॉर्ड्स की बात करें तो इंग्लैंड की पिचें रोहित शर्मा को हमेशा से रास आती रही हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अब तक 27 पारियां खेली हैं और करीब 65 के बेहतरीन औसत से 1,428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। वहीं सिर्फ इंग्लैंड की टीम के खिलाफ उनका वनडे रिकॉर्ड देखा जाए, तो उन्होंने 47 के औसत से 846 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 4 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

इंजमाम-उल-हक को पछाड़ने के लिए चाहिए सिर्फ इतने रन

यह सीरीज रोहित शर्मा के लिए एक और बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका लेकर आई है। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित को अब सिर्फ 20 रनों की दरकार है।

पढ़ें :- IND vs SL Test Live : भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी, श्रीलंका को मिला 372 रन का विशाल लक्ष्य

इंजमाम के नाम जहां वनडे में 11,739 रन दर्ज हैं, वहीं रोहित शर्मा ने अब तक 285 वनडे मैचों की 277 पारियों में 11,720 रन बना लिए हैं। रोहित का औसत 48.83 का है और उन्होंने 33 शतक व 62 अर्धशतक जड़े हैं। सबसे खास बात यह है कि दुनिया में 10 हजार से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट (92.97) सबसे शानदार है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। विराट भी हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार रोहित और विराट की इस सबसे अनुभवी जोड़ी के कंधों पर रहने वाला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...