1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. 2 घंटे देर से शुरू होगा मैच, आज सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे LIVE

2 घंटे देर से शुरू होगा मैच, आज सीरीज जीतने के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, जानिए कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे LIVE

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 जुलाई कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी...

By Harsh 
Updated Date

IND vs ENG 2nd ODI Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 जुलाई कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेकिन शुभमन गिल आज के मैच में खेलेंगे या नहीं यह अभी एक सवाल ही है। ​पहले मैच में शानदार बैटिंग कर ​रहे गिल को हैम्सट्रिंग में खिचाव हुआ था। जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं हैरी ब्रूक की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

पढ़ें :- वरुण चक्रवर्ती फिर चोटिल, एशियन गेम्स से बाहर: 22 साल के विप्रज निगम को आया टीम इंडिया का बुलावा

इस मैच की सबसे खास बात इसकी टाइमिंग है। पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था लेकिन दूसरा मुकाबला दो घंटे की देरी से खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 5 बजे होगा।

अगर आप इस मुकाबले का लाइव आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यहां दर्शक हिंदी अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे।

टीम इंडिया की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी जबकि इंग्लैंड हर हाल में वापसी की कोशिश करेगा। ऐसे में कार्डिफ का मैदान एक बार फिर हाई-वोल्टेज क्रिकेट मुकाबले का गवाह बनने के लिए तैयार है।

 

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी एक दिन के ब्रांड प्रमोशन का कितना करते हैं चार्ज ? रकम उड़ा देगी होश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...