1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. न्यू चंडीगढ़ में इतिहास: भारत ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

न्यू चंडीगढ़ में इतिहास: भारत ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा

भारतीय टेस्ट टीम ने न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है...

By Harsh 
Updated Date

न्यू चंडीगढ़ (मल्लनपुर): भारतीय टेस्ट टीम ने न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

पढ़ें :- डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर, बांग्लादेश के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर, हसन ने झटके 6 विकेट

इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ (पारी और 272 रन, राजकोट) आई थी। दिलचस्प बात यह है कि टीम इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी अफगानिस्तान के ही खिलाफ (पारी और 262 रन, 2018) थी।

लगभग पहली पारी में ही तय हो गई था नतीजा

भारत का स्कोर: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल (126 रन) और केएल राहुल (100 रन) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52 नाबाद) ने भी बेहतरीन अर्धशतक जड़े। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट जरूर झटके, लेकिन वे भारत को बड़े स्कोर से नहीं रोक सके।

पहली पारी में ढही अफगान टीम: रनों के बोझ तले दबी अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रनों पर सिमट गई। भारत की तरफ से अपना डेब्यू मैच खेल रहे 23 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि अफगान बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए। सुथार ने मात्र 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जो पिछले 38
सालों में किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू इनिंग्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पढ़ें :- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा-कुलदीप पर रहेंगी नजरें

दूसरी पारी में 112 रनों पर आल आउट हुई अफगानिस्तान: फॉलोऑन में भी बेअसर रहे अफगान 412 रनों से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में भी भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और महज 112 रन पर ऑलआउट हो गई।

वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में धारदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट (4/36) चटकाए।

चाइनामैन कुलदीप यादव ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 3 विकेट (3/30) अपने नाम किए।

पहली पारी के हीरो रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली। इस तरह मानव सुथार ने अपने डेब्यू मैच में कुल 7 विकेट लेकर यादगार शुरुआत की।

शॉर्ट स्कोरकार्ड:

पढ़ें :- श्रीलंका में गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, शतक ठोककर नंबर-3 की रेस में ठोकी दावेदारी, गॉल टेस्ट से पहले बढ़ी उम्मीद

भारत (पहली पारी): 564/8 घोषित (शुभमन गिल 126, केएल राहुल 100; मोहम्मद सलीम 6/140)

अफगानिस्तान (पहली पारी): 152 ऑलआउट (रहमत शाह 60; मानव सुथार 6/33)

अफगानिस्तान (दूसरी पारी – फॉलोऑन): 112 ऑलआउट (सेदीकुल्लाह अटल 42; वॉशिंगटन सुंदर 4/36, कुलदीप यादव 3/30)

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...