1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

Kia Price Hike 2026 : इस तारीख से महंगी हो जाएंगी Kia की सभी कारें ,  जानें कितना बढ़ेगा बोझ

किया इंडिया ने पुष्टि किया है कि 1 जुलाई से उसकी सभी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अधिकतम 2.6 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kia Price Hike 2026 : किया इंडिया ने पुष्टि किया है कि 1 जुलाई से उसकी सभी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अधिकतम 2.6 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। जो लोग किया की कार खरीदना चाहते है वो 1 जुलाई के पहले बुकिंग कर लें।

पढ़ें :- 'Ather Community Day 2026' : Ather सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 29 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमतों की बढ़ोत्तरी को लेकर कंपनी ने साफ किया है कि इसकी वजह बढ़ती इनपुट लागत और Operational expenses में बढ़ोतरी बताई है, जो इस साल भारत में लगभग सभी ऑटो कंपनियों की तरफ से दी गई एक सामान्य वजह है।

Kia ने अभी तक हर मॉडल के हिसाब से सटीक कीमतें नहीं बताई हैं, लेकिन प्राइस लिस्ट को देखें तो आप कहां से गाड़ी खरीद रहे हैं, उसके आधार पर कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी।

अभी सोनेट (Sonet) की कीमत ₹7.33 लाख से ₹14.18 लाख, सेल्टोस (Seltos) की ₹11 लाख से ₹20 लाख और कैरेंस (Carens) की ₹11.02 लाख से ₹12.88 लाख (सभी एक्स-शोरूम) के बीच है।

पढ़ें :- TVS Raider 125 Doctor Doom Edition: टीवीएस रेडर 125 का न्यू एडिशन लॉन्च ,जानें कीमत और फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...