अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में में अब तक अत्याधुनिक हथियारों (State-of-the-art weapons) के बीच ड्रोन बोट चर्चा का विषय बन रही है।
Drone boat : अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में में अब तक अत्याधुनिक हथियारो (State-of-the-art weapons) के बीच ड्रोन बोट चर्चा का विषय बन रही है। खबरों के अनुसार,अमेरिकी नौसेना ने एक ड्रोन बोट का इस्तेमाल करके अपने दो पयलटों की जान बचायी। दरअसल होर्मुज के पास अमेरिका का एक अपाचे हेलीकॉप्टर अटैक (Apache helicopter attack) के बाद गिर गया था। अमेरिकी नौसेना (us Navy) ने एक ड्रोन बोट का इस्तेमाल करके इस अपाचे हेलीकॉप्टर के दोनों पायलटों को बचा लिया है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने समुद्र में किसी व्यक्ति को बचाने के लिए बिना ड्राइवर वाली सैन्य नाव (Unmanned vessel) का उपयोग किया है।
ड्रोन बोट
ऐसी नाव जिस पर कोई चलाने वाला नहीं बैठा होता।
यह समुद्री ड्रोन एक 24 फुट लंबा ‘सैरोनिक कॉर्सेयर’ ऑटोनॉमस (Self-propelled) सतही जहाज है, जो कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलता है। चलिए आपको इस ड्रोन बोट के बारे में बताते हैं।
अमेरिका का ड्रोन बोट
खबरों के अनुसर,यह ड्रोन बोट अमेरिका के रक्षा विभाग (Pentagon) की उस योजना का हिस्सा है जिसमें पहले से मौजूद समुद्री ताकत (Naval power) के साथ-साथ बिना ड्राइवर वाले वाहनों का विस्तार किया जा रहा है। यह ड्रोन बोट लगभग 1000 पाउंड वजन ले जाने में सक्षम है और करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Speed) से चल सकती है। इसे अमेरिका के टेक्सास स्थित सैरोनिक टेक्नोलॉजीज कंपनी (Saironic Technologies Company) बनाती है और यह अमेरिकी नौसेना (us Navy) की टास्क फोर्स 59 का हिस्सा है, जो AI आधारित ड्रोन और बिना ड्राइव वाले जहाजों को संभालती है।
अनमैन्ड जहाज
सैरोनिक कॉर्सेयर(Sardonic Corsair) को पिछले साल दिसंबर में पूरी तरह से तैयार किया गया था। इस ड्रोन बोट बनाने वाली कंपनी को लगभग 400 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 2027 तक हर साल 20 से ज्यादा ऐसे अनमैन्ड जहाज बनाने का लक्ष्य रख रही है।