Kargil Vijay Diwas : आज (26 जुलाई) को पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का वो दिन है, जब भारतीय सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों को पूरी तरह पीछे हटाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं। देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन पराक्रमी वीरों की शौर्यगाथा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलने के निरंतर प्रेरित करती रहेगी।”
भारतीय सेना के पराक्रम को याद करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बेहद कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “भारत की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।” बता दें कि कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक युद्ध चला था। 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए इसे हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।