जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन लंबे समय से जारी था। सीजेपी की तरफ से लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। आज धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका के साथ बातचीत के तीसरे दौर की बैठक की।
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन लंबे समय से जारी था। सीजेपी की तरफ से लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। आज धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका के साथ बातचीत के तीसरे दौर की बैठक की। इस बैठक में सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया कि, वो कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों मांगों को मानेगी। हालांकि, मुआवजे पर सरकार की तरफ से कहा गया कि, नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमारी तीन मांगों थीं। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब हमने एक करोड़ रुपये मुआवजा और केस वापसी की मांग की है। सरकार के साथ तीन राउंड की बातचीत हुई। सौरव दास ने बताया कि सारे केस वापस लिए जाएंगे। एफआईआर की कॉपी साझा की जाएगी। हमारी दूसरी मांग भी सरकार ने मांग ली है। केस वापसी का भरोसा मिला है। भविष्य में प्रदर्शनकारी छात्रों पर एक्शन नहीं होगा। जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के दिए गए पांच सुझावों पर सरकार विचार करेगी। वहीं साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी ने कहा कि तत्काल प्रभाव से उनका आंदोलन खत्म हो गया है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर लौटें।