1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले राहुल गांधी

शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक दल के नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सरकार ने मानी सभी मांगे, सीजेपी ने आंदोलन लिया वापस

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।

उन्होंने आगे लिखा, 2 मांगें अभी भी बाकी हैं-प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है – अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: अभिजीत दीपके बोले-हमारी अभी दो और मांगे हैं, हम कॉकरोच हैं ऐसे नहीं जाएंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...