1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वित्तीय संकट के चलते नही होगा बांग्लादेश ​प्रीमियर लीग, बोर्ड ने कहा पिछले दो सीसन में 40 करोड़ का नुकसान

वित्तीय संकट के चलते नही होगा बांग्लादेश ​प्रीमियर लीग, बोर्ड ने कहा पिछले दो सीसन में 40 करोड़ का नुकसान

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने साफ कर दिया है कि इस साल BPL कराने की संभावना नहीं है...

By Harsh 
Updated Date

BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने साफ कर दिया है कि इस साल BPL कराने की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति सुधरने तक टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया जाएगा।

पढ़ें :- सिर्फ 1 रन से चूके स्टार इंग्लिश बल्लेबाज रूट, नहीं हो पाये विराट कोहली के खास क्लब में शामिल

तमीम के मुताबिक पिछले दो BPL सीजन में BCB को करीब 40 करोड़ बांग्लादेशी टका का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट से बोर्ड को कमाई होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा। इसलिए वह जल्दबाजी में टूर्नामेंट कराने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है। जिन टीमों ने भुगतान में डिफॉल्ट किया है, उनके मामलों के साथ-साथ मिस्ड पेमेंट और बैंक गारंटी से जुड़े मुद्दों को भी सुलझाया जा रहा है।

तमीम ने कहा कि अगर इन समस्याओं को ठीक करने में 6 महीने, एक साल या दो साल भी लगते हैं तो वह इंतजार करेंगे। उनका लक्ष्य BPL को दोबारा ऐसे तरीके से आयोजित करना है, जिससे BCB को नुकसान के बजाय फायदा हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...