मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने गोविंदा (Govinda) को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पर गुस्सा निकाला है और सरेआम फटकार लगाई है। सुनीता ने हाल ही गोविंदा (Govinda) को को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Co-star Komal Rani Swarnkar) संग देख लपेटा था और गोविंदा को 'शुगर डैडी' तक कहा था।
मुंबई। मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने गोविंदा (Govinda) को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पर गुस्सा निकाला है और सरेआम फटकार लगाई है। सुनीता ने हाल ही गोविंदा (Govinda) को को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Co-star Komal Rani Swarnkar) संग देख लपेटा था और गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कहा था। उन्होंने गोविंदा (Govinda) को गालियां भी दी थीं। इसी को लेकर पूनम पांडे ने जहां सुनीता को सुनाया, तो वहीं गोविंदा का सपोर्ट किया। पूनम ने सुनीता से कहा कि उन्हें गालियां नहीं देनी चाहिए आखिर उन्हें गोविंदा जैसा अच्छा पति मिला है। साथ ही कहा कि कोमल और गोविंदा पीठ पीछे थोड़ी घूम रहे थे।
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बेशक पति गोविंदा (Govinda) से तलाक का केस वापस ले लिया हो, पर अभी भी उनका रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दो-तीन साल में सुनीता आहूजा ने लगभग हर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की और दावा किया था कि उनका किसी कोमल नाम की लड़की के साथ अफेयर है। अब जब गोविंदा अपनी को-स्टार कोमल रानी संग दिखे, तो सुनीता ने न सिर्फ गोविंदा को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि कोमल के पहनावे पर भी तंज कसा था।
View this post on Instagram
सुनीता आहूजा पर भड़कीं पूनम पांडे
अब जब पूनम पांडे से गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के बारे में पूछा गया, तो वह पपाराजी से बोलीं, ‘गाली मत दो यार। इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से पता नहीं था क्या कि वो इतने बड़े स्टार हैं?’
‘मैं गोविंदा सर को सपोर्ट करूंगी’
जब पूनम से पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को सपोर्ट कर रही हैं, तो बोलीं, कि ‘मैं गोविंदा सर को सपोर्ट करूंगी। 100 फीसदी सपोर्ट करूंगी। मैं तो उन्हीं को करूंगी, जो गाली दे रहा है, उनको थोड़ी ना करूंगी।
‘वो पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे’
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच हालिया विवाद तब खड़ा हुआ, जब एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। इस बारे में सुनीता ने कहा था कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।’ इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर पूनम पांडे बोलीं, ‘ये कुछ भी है। पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे, एयरपोर्ट पे थे।’
सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग तलाक का केस लिया वापस
वैसे, ताजा अपडेट ये है कि सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ फैमिली कोर्ट में दायर तलाक का केस वापस ले लिया है। दोनों के बीच करीब डेढ़-दो साल से विवाद चल रहा था और उसी दौरान तलाक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अब केस वापस ले लिया, तो गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खुशी जाहिर करने के साथ ही सुनीता पर गुस्सा निकाला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केस वापस ही लेना था, तो किया ही क्यों था? तमाशा बन गया।