कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे। कांग्रेस नेता यह जानना चाहते थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है?
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे। कांग्रेस नेता यह जानना चाहते थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है? खास बात है कि राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए। राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और थोड़ी देर में वो मीडिया को संबोधित करेंगे।
बता दें कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इसी दौरान कथित तौर पर RAF द्वारा पैलेट गन चलाने की बात भी सामने आई थी। राहुल गांधी ने कहा कि जब तक FIR नहीं दर्ज होगी, हम यहीं पर रहेंगे। फिलहाल इस मामले में आगे क्या होता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पुलिस की तरफ से जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी।