1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election 2027 : योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट,मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

UP Assembly Election 2027 : योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट,मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

UP Election 2027 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद अहम और एहतियाती कदम उठाया है। खुफिया इनपुट और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) समेत प्रदेश के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

UP Election 2027 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार (Yogi Government) ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद अहम और एहतियाती कदम उठाया है। खुफिया इनपुट और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और मायावती (Mayawati) समेत प्रदेश के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। सुरक्षा मुख्यालय (Security Headquarters) ने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इन विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट्स की खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल

सुरक्षा कवच में बढ़ोतरी का यह फैसला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संभावित खतरों के आधार पर लिया गया है। योगी सरकार के 11 मंत्रियों को यह जैकेट दी जा रही है, जिनमें संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के अलावा संगीत सोम और सुरेश राणा जैसे फायरब्रांड नेताओं को भी इस सुरक्षा घेरे में जोड़ा गया है। यह विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट Y श्रेणी से लेकर Z+ (जेड प्लस) सुरक्षा प्राप्त नेताओं और चुनिंदा विधायकों को दी जा रही है।

खुफिया इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम

चुनावी माहौल में नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड-शो के दौरान भारी भीड़ जुटती है। राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के इनपुट को देखते हुए सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना या हमले की आशंका को खारिज करने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत जैकेट देने के सटीक तकनीकी व खुफिया कारणों पर सरकार या सुरक्षा मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...