यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री तेज हो गई है। खास बात यह है कि मुंबई और बेंगलुरु में कुछ प्रीमियम टिकटों की कीमत 2 हजार रुपये के पार पहुंच गई है...
Bollywood Updates: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री तेज हो गई है। खास बात यह है कि मुंबई और बेंगलुरु में कुछ प्रीमियम टिकटों की कीमत 2 हजार रुपये के पार पहुंच गई है।
मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में टॉक्सिक की सबसे महंगी टिकट 2250 रुपये में बिक रही है। वहीं बेंगलुरु के फोरम रेक वॉक में टिकट की कीमत 2181 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दोनों शहरों में कई प्रीमियम शो 1500 रुपये के आसपास हैं। बेंगलुरु में फिल्म की डिमांड ज्यादा नजर आ रही है और कई शोज एडवांस बुकिंग में ही फुल होने की कगार पर हैं।
चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश
टॉक्सिक से यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह आखिरी बार 2022 में रिलीज हुई KGF चैप्टर 2 में नजर आए थे। इसके बाद उनका पूरा फोकस टॉक्सिक पर रहा।
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में बने हालात के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। बाद में जुलाई में रिलीज की चर्चा हुई लेकिन अब यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
यश के पास इसके अलावा नितेश तिवारी की रामायण भी है, जिसमें वह रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की बात कही गई है।