1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक

CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक

एक शब्द.. जो पहले सिर्फ एक मजाक था। एक मीम.. जिसे सोशल मीडिया पर लोग हंसी-मजाक में इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन देखते ही देखते वही शब्द बन गया युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ डिजिटल आवाज का प्रतीक। नाम है कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP...

By Harsh 
Updated Date

कॉकरोज जनता पार्टी। एक शब्द.. जो पहले सिर्फ एक मजाक था। एक मीम.. जिसे सोशल मीडिया पर लोग हंसी-मजाक में इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन देखते ही देखते वही शब्द बन गया युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ डिजिटल आवाज का प्रतीक। नाम है कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP। लेकिन आखिर क्या है कॉकरोच जनता पार्टी? किसने शुरू की यह मुहिम? कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत डिपके? क्यों हजारों-लाखों युवा इससे जुड़ गए? और कैसे एक ऑनलाइन कैंपेन पहुंच गया जंतर-मंतर के प्रदर्शन तक? आइए शुरू से समझते हैं पूरी कहानी..

पढ़ें :- शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले राहुल गांधी

कहां से शुरू हुई कहानी

कहानी शुरू होती है सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी से। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें “कॉकरोच” शब्द को लेकर विवाद खड़ा हुआ। कुछ लोगों ने इसे बेरोजगार युवाओं से जोड़कर देखा और इस पर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी सामने आई। कहा गया कि टिप्पणी सभी बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि गलत तरीकों से फायदा उठाने वाले लोगों के संदर्भ में थी। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर यह शब्द एक अलग ही रूप ले चुका था।

कौन है सीजेपी संस्थापक अभीजीत दीपके

युवाओं ने “कॉकरोच” शब्द को व्यंग्य के तौर पर अपनाया और इसी से शुरू हुआ — कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP। इस डिजिटल आंदोलन की शुरुआत 16 मई 2026 को अभिजीत डिपके ने की। अब सवाल है कि आखिर कौन हैं अभिजीत डिपके? अभिजीत डिपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर यानी पुराने औरंगाबाद के रहने वाले बताए जाते हैं। वह एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। उन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीतिक संचार के क्षेत्र में काम कर चुके अभिजीत डिपके पहले आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। उनका कहना रहा है कि CJP की शुरुआत एक मजाक और व्यंग्य के रूप में हुई थी, लेकिन जब बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ने लगे तो यह एक बड़े डिजिटल आंदोलन में बदल गया।

पढ़ें :- प्रयागराज में 10 हजार छात्र सुबह से प्रदर्शन कर रहें, इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे

CJP ने खुद को कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं बताया

CJP ने खुद को कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं बताया, बल्कि एक ऑनलाइन व्यंग्य आंदोलन के रूप में पेश किया। इस आंदोलन में बेरोजगारी, महंगाई, परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं की परेशानियों को मीम और व्यंग्य के जरिए उठाया गया। खासकर NEET पेपर लीक विवाद के बाद इस अभियान को तेजी मिली। देशभर के छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य की परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने की मांग उठाई। इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जवाबदेही तय करने और छात्रों के हितों में कदम उठाने की मांग की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की खबरें भी सामने आईं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया, जिसमें लाठीचार्ज और बल प्रयोग की बात कही गई।

विपक्ष के कई नेताओं ने छात्रों के मुद्दे को उठाया

वहीं प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। इस पूरे आंदोलन ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया। विपक्ष के कई नेताओं ने छात्रों के मुद्दे को उठाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा और छात्रों के समर्थन में बयान दिए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं और कई अन्य विपक्षी चेहरों ने भी CJP और छात्रों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। वहीं सरकार समर्थकों का कहना रहा कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार और जांच की प्रक्रिया पहले से चल रही है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

पढ़ें :- दीपके बोले- क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... जानिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर में क्या हुआ

कैसे हुई सोनम वांगचुक की एंट्र्री

इसी बीच पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन को लेकर चर्चा में आए। सोनम वांगचुक ने CJP के डिजिटल अभियान का समर्थन करते हुए खुद को मजाकिया अंदाज में “मानद कॉकरोच” बताया। वो छात्रों के समर्थन में 26 दिन भूख हडताल में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से बातचीत और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की। धीरे-धीरे CJP सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं रहा, बल्कि परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े बड़े सवालों की बहस बन गया। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक थी — जिम्मेदारी तय करना।

इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी लगातार उठाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के दौर भी चले। और आखिरकार… जिस मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन चल रहा था, वो मांग अब पूरी हो गई है। NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा है। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि उन्होंने जिम्मेदारी निभाई और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: अभिजीत दीपके बोले-हमारी अभी दो और मांगे हैं, हम कॉकरोच हैं ऐसे नहीं जाएंगे

फिलहाल, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा NEET विवाद और छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार आगे शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर क्या कदम उठाती है। तो कुल मिलाकर… एक मीम से शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी की कहानी अब डिजिटल एक्टिविज्म, युवाओं की नाराजगी और राजनीति के टकराव की कहानी बन चुकी है। अब सवाल ये है… क्या CJP सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड है? या फिर यह युवाओं के बदलते विरोध के तरीके का नया उदाहरण है? क्या आने वाले समय में इंटरनेट आधारित आंदोलन राजनीति को प्रभावित करेंगे? फिलहाल इतना तय है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने देश में एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

रिपोर्ट: कल्पना पार्टी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...