1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए मांगनी चाहिए माफी: कांग्रेस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए मांगनी चाहिए माफी: कांग्रेस

युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है। युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की जीत है, भारत के GEN Z की जीत है। ये जीत उन करोड़ों युवाओं की है, जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज बुलंद की।

पढ़ें :- शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले राहुल गांधी

युवाओं के सत्य के सामने नरेंद्र मोदी का घमंड टूटा है, उनके झूठ की हार हुई है। युवाओं ने एक अयोग्य और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। NEET पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी-जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधर नहीं जाती। नरेंद्र मोदी को हमारे युवाओं पर लाठी चलवाने, पैलेट गन से हमला करने के लिए माफी मांगनी ही होगी।

अभी हमारी दो और मांगे बाकी: अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा कि, हमारी दूसरी मांग है कि, नीट पेपर लीक होने के बाद जिन छात्रों ने सुसाइड किया है उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। इसके साथ ही, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज केस वापस हो। अभिजीत दीपके ने मंच से कुछ पुलिसकर्मियों के नाम गिनाएं और कहा कि, इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। उनका कहना था कि, जब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो गया तब इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके इशारों पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: अभिजीत दीपके बोले-हमारी अभी दो और मांगे हैं, हम कॉकरोच हैं ऐसे नहीं जाएंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...