1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, लंबे समय से चल रही थी मांग

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, लंबे समय से चल रही थी मांग

नीट पेपर लीक के बाद से लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। इसको लेकर लंबे समय से जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा था और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद से लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। इसको लेकर लंबे समय से जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा था और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी। आखिरकार आज धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: अभिजीत दीपके बोले-हमारी अभी दो और मांगे हैं, हम कॉकरोच हैं ऐसे नहीं जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर, कहा-गुमराह करने वाले पोस्ट हुए शेयर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...