1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बेंगलुरु में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बहादुर ड्राइवर ने आरोपी को सिखाया सबक

बेंगलुरु में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बहादुर ड्राइवर ने आरोपी को सिखाया सबक

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की एक चलती बस में महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार पीड़ित महिला की बहादुरी और बस ड्राइवर की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके पर ही सबक सिखाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर आरोपी की पिटाई करता नजर आ रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगलुरु। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की एक चलती बस में महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार पीड़ित महिला की बहादुरी और बस ड्राइवर की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके पर ही सबक सिखाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर आरोपी की पिटाई करता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

आपको बता दें कि यह घटना बीते शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की दोपहर को रूट नंबर 500D बस में हुई। यह बस हेब्बल से मान्यता टेक पार्क की ओर जा रही थी। बस जब अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी एक पुरुष यात्री ने पास बैठी महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। आरोपी की इस हरकत पर पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महिला के विरोध करते ही बस में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को भांपते हुए बस के सतर्क ड्राइवर ने तुरंत इस मोर्चा को संभाला। ड्राइवर अपनी सीट से उठा और उसने आरोपी यात्री को दबोच लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर ने कानून हाथ में लेने के बजाय पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आरोपी की लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर कुटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को मान्यता टेक पार्क बस स्टॉप के पास बस से नीचे धक्का दे दिया गया।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

BMTC अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला इस घटना के बाद बाबूसापाल्या बस स्टॉप पर उतर गई। फिलहाल, महिला या बस स्टाफ की ओर से अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यापक रूप से वायरल होने के बाद बेंगलुरु शहर की पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग अब BMTC प्रशासन से संपर्क कर आरोपी और पीड़िता की पहचान करने की कोशिश कर रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...