1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दीपके बोले- क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते… जानिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर में क्या हुआ

दीपके बोले- क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते… जानिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर में क्या हुआ

जंतर-मंतर से उठ रही छात्रों की आवाज के सामने आखिरकार सरकार को सरेंड़र करना पड़ा। ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। खबर जंतर-मंतर पहुंचते ही वहां जश्न का माहौल देखने को मिला। सबसे पहले छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से उठ रही छात्रों की आवाज के सामने आखिरकार सरकार को समर्पण करना पड़ा। ​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। खबर जंतर-मंतर पहुंचते ही वहां जश्न का माहौल देखने को मिला। सबसे पहले छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। राष्ट्रगान गाया , फिर नीट पेपर लीक के बाद जान गवाने वाले छात्रों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

पढ़ें :- प्रयागराज में 10 हजार छात्र सुबह से प्रदर्शन कर रहें, इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे

क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते: अभिजीत दीपके

कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभीजीत दीपके इस्तीफे की खबर सुन जोर-जोर मंच में कूदने लगे, फिर हाथ में माइक थाम कर उन्होंने कहा- ‘क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन अभी हमारी दो और मांगे हैं।’इतनी आसानी से नहीं हटेंगे’।

सुबह हो गई मामू….

अभिजीत ने आगे कहा- ‘सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है’। पहली मांग ये है जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। फिर कुछ पुलिसवालों के नाम लेकर अभिजीत ने कहा ‘पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।’

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: अभिजीत दीपके बोले-हमारी अभी दो और मांगे हैं, हम कॉकरोच हैं ऐसे नहीं जाएंगे

उधर दूसरी ओर सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरभ दास, अभिषेक रांका कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...