1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-नशे में टल्ली युवक गिरा चलती ट्रेन से नीचे, आ गया ट्रेन के पहिये के बीच फिर…. वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

Video-नशे में टल्ली युवक गिरा चलती ट्रेन से नीचे, आ गया ट्रेन के पहिये के बीच फिर…. वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शराब के नशे में धुत युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है। लेकिन चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते युवक की जान बच गई.नशा एक ऐसी चीज है जिसके चलते एक इंसान अपना जीना-मरना सब भूल जाता है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आयी है। अटवा मुठिया और कमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच...

By Harsh 
Updated Date

हरदोई : एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शराब के नशे में धुत युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है। लेकिन चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते युवक की जान बच गई।

पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में

नशा एक ऐसी चीज है जिसके चलते एक इंसान अपना जीना-मरना सब भूल जाता है। ऐसी ही एक खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आयी है। अटवा मुठिया और कमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक शराब के नशे में सीधे चलती ट्रेन के नीचे आ गया। यह घटना सीतापुर-बालामऊ रेलवे लाइन की बतायी जा रही है।

क्या है पूरी घटना और क्यों हो रही ट्रेन चालक की तारीफ

दरअसल एक व्यक्ति जो नशे में इतना धुत था कि उसे शायद यह भी होश नहीं रह गया कि वह ट्रेन में मौजूद है और इसी के चलते वह शख्स अनियंत्रित होकर चलती ट्रेन से ही नीचे रेलवे पटरी पर गिर पड़ा और वह ट्रेन के पहियों के बीच आ गया। लेकिन तभी ट्रेन चालक की समय पर ही नजर पड़ गयी और आपातकालीन ब्रेक लगाने की वजह से युवक की जान बच गई। दरअसल जैसे ही वह व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिरा तभी बैक मिरर से लोको पायलट ने यह घटना देख लिया और बिना एक सेकेंड की देर किये चालक ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और ट्रेन रूक गई। फिर सभी यात्रियों और रेलकर्मचारियों ने उस शख्स को पटरी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। जिससे उस युवक का जान बच गई। अगर ट्रेन रुकने में सेकेंड भर का देर होता तो कोई बड़ी अनहोने होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

पढ़ें :- अमरोहा में दारोगा, सिपाही और CRPF जवानों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, अखिलेश बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट

https://www.instagram.com/reel/DbKgfF6xDUd/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही सामने आयी तो लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियायें भी देखने को मिल रही हैं। जहाँ एक तरफ लोग लोको पायलट की सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उस युवक पर काफी नाराजगी दिखाते हुए गुस्से में कह रहे हैं कि इतना भी नशा न कर लो कि बिना स्टेशन के ही ट्रेन को इमरजेंसी में तुम्हारे लिए रुकना पड़े। ऐसे कई सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट भरभरके सामने आ रहें हैं जिसमें वो इस नशे में टल्ली शख्स पर कड़ी नाराजगी दिखा रहे हैं।

लेकिन अक्सर ऐसे लापरवाही के वीडियो सामने आते रहते हैं जिसमें कई लोगों की लापरवाही उनकी जान पर बन आती है वो तो इस व्यक्ति की अच्छी किस्मत और ट्रेन चालक की सूझबूझ के चलते कोई अनहोनि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- पहले जहरीला इंजेक्शन, फिर दबाया गला..., दहेज के लिए छत से पत्नी को फेककर तोड़ दी टांग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...