अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उप्र में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है वो घोर निंदनीय है। सपा के सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करनेवालों के चेहरों की एआई पहचान-पड़ताल करवाकर तुरंत उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़ हो। ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जो प्रदेश में ‘आमंत्रित अपराधी’ की तरह बेख़ौफ़ घूम रहे हैं।
लखनऊ। मऊ जंक्शन पर रेल मंत्रायल की नई सौगातों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी भी की गयी। इस दौरान स्थिति वहां पर काफी तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। वहीं, इसको लेकर अखिलेश यादव ने एक फोटो शेयर कर सवाल खड़े किए हैं।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उप्र में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है वो घोर निंदनीय है। सपा के सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करनेवालों के चेहरों की एआई पहचान-पड़ताल करवाकर तुरंत उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज़ हो। ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जो प्रदेश में ‘आमंत्रित अपराधी’ की तरह बेख़ौफ़ घूम रहे हैं।
भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उप्र में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है वो घोर निंदनीय है। सपा के सांसद श्री राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया। हंगामा करनेवालों के चेहरों की एआई… pic.twitter.com/7RyYxc2nNM
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2026
ये विपक्ष से अधिक उप्र के मुख्यमंत्री जी के लिए चुनौती है कि यूपी ‘इंटर-स्टेट’ माफ़ियाओं के लिए सराय-आरामगाह बन गया है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मान लिया जाएगा ये सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है और ‘भाजपाई ही माफ़ियाई हैं’। तुरतं कार्रवाई हो!
इसके साथ ही, राजीव राय ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आप हर मंच से गुंडे माफियाओं को भगाने की बात करते हैं, अगली बार कहीं बोलने से पहले मऊ इन खुंखार अपराधियों की हिस्ट्री शीट को पढ़ लीजिएगा। जो पिछले महीने दोहरीघाट में रेलवे के कार्यक्रम मे पुलिस की मौजूदगी में फ़ायरिंग, मेरे साथ गुंडागर्दी के बाद आज फिर मऊ रेलवे के कार्यक्रम में आप ही के एक मंत्री जी के संरक्षण में ना केवल मेरे साथ, बल्कि महिलाओं के साथ और पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किये।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी आप हर मंच से गुंडे माफियाओं को भगाने की बात करते हैं, अगली बार कहीं बोलने से पहले मऊ इन खुंखार अपराधियों की हिस्ट्री शीट को पढ़ लीजिएगा ।
जो पिछले महीने दोहरीघाट में रेलवे के कार्यक्रम मे पुलिस की मौजूदगी में फ़ायरिंग, मेरे साथ… pic.twitter.com/VcHTTODR2A
— Rajeev Rai (@RajeevRai) June 19, 2026
पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही
बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद राजीव राय को संबोधन का अवसर मिला, तो नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे उनके भाषण में लगातार व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद राजीव राय खड़े हो गए, हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। पूरे कार्यक्रम में दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई साफ नज़र आई।