1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के पहले ही शो के बाद सोशल मीडिया..

By Harsh Gautam 
Updated Date

कॉकटेल 2’ रिव्यू:  शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ आखिरकार 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म के पहले ही शो के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं और शुरुआती प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है। रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर इस फिल्म को दर्शक एक फ्रेश एंटरटेनमेंट पैकेज बता रहे हैं।

पढ़ें :- Cocktail 2: रश्मिका मंदाना की 'दिया' ने जीता दर्शकों का दिल, इंटरनेट पर फैंस बोले-इतनी प्यारी कैसे हो सकती है यार

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 की सुपरहिट ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट है। करीब 14 साल बाद लौटे इस फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह था और रिलीज के बाद फिल्म उस उम्मीद पर खरी उतरती नजर आ रही है। कई दर्शकों का कहना है कि लगातार एक्शन फिल्मों के बीच यह हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी एक अलग अनुभव देती है।

सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले कई लोगों ने शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। वहीं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की स्क्रीन प्रेजेंस और दोनों की एक्टिंग को भी खूब सराहा जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि तीनों कलाकारों की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं फिल्म के गाने, डायलॉग और इमोशनल मोमेंट्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।

फिल्म की कहानी, म्यूजिक और मनोरंजन के संतुलन को लेकर भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। कई दर्शकों ने इसे फैमिली और दोस्तों के साथ थिएटर में देखने लायक फिल्म बताया है। हालांकि फिल्म का असली प्रदर्शन पहले वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद ही साफ हो पाएगा।

सेंसर बोर्ड ने ‘कॉकटेल 2’ को बिना किसी विजुअल कट के ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स ने किया है। रिलीज के पहले दिन मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स से मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर सकती है।

पढ़ें :- वरुण धवन की फिल्म ने दुनियाभर में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...