आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट दिया है। मुंबई इंडियंस इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है और टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा था..
IPL2026 Updates: आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट दिया है। मुंबई इंडियंस इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है और टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे और इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेल पाए।
अब मुंबई का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस से आज शाम को होना है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर MI अब तक GT को हरा नहीं पाई है। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि रोहित शर्मा और सैंटनर दोनों अब फिट हैं। उन्होंने कहा कि रोहित नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए और अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। वहीं सैंटनर भी पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जो पिछले मैच में बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे।
हालांकि, रोहित शर्मा की वापसी को लेकर अभी भी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले भी उन्होंने प्रैक्टिस की थी, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान कहा था कि रोहित “एक-दो मैच और मिस कर सकते हैं।” ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान में उतारना चाहेगा। रोहित शर्मा की वापसी से टीम का संतुलन बेहतर होगा। उनकी गैरमौजूदगी में क्विंटन डिकॉक को मौका दिया गया था, जिन्होंने पहले ही मैच में शतक जड़कर प्रभावित किया। ऐसे में अगर रोहित टीम में लौटते हैं, तो डिकॉक और रिकेल्टन में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।