1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड

VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) पर शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) पर शानदार जीत हासिल की, जिसके बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया। कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं। विराट सुपरएक्साइटेड (Virat Looked Super Excited) लग रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : हर्षित राणा और हर्ष दुबे को मौका! तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव

विराट ने जीत को अनुष्का के साथ कुछ यूं किया सेलिब्रेट

वायरल वीडियो में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सेलिब्रेशन में डूबे हुए हैं। क्रिकेटर अपनी टीम संग थिरकते नजर आए। जश्न के लिए अनुष्का ने बूट-कट जींस पहनी थी, जबकि कोहली ने अपनी टीम की खास टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था, एक जीत अच्छी लगी। हमने इसे दो बार दोहराया। स्टार बल्लेबाज कोहली को ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या समेत अपने साथियों के साथ डांस करते देखा गया, जबकि अनुष्का कुछ स्टेप्स कर रही थी। बाद में फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगी।

जीत में विराट ने निभाया महत्वपूर्ण रोल

फाइनल के दौरान अनुष्का सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गईं, क्योंकि कैमरा बार-बार स्टैंड से उनका रिएक्शन ले रहा था। जीत का रन बनते ही, स्टैंड से अनुष्का खुशी से झूम उठी। आरसीबी को जीतने के लिए 156 रनों की जरूरत थी और कोहली ने बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए नाबाद 58 रनों की पारी खेली और जीत हासिल की।

पढ़ें :- इंडिया ‘ए’ को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज चोटिल होकर ट्राई सीरीज से बाहर, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जगह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...