1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Instagram Teleprompter Feature : इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर , रील्स बनाने में होगी आसानी

Instagram Teleprompter Feature : इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया फीचर , रील्स बनाने में होगी आसानी

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की दौड़ में अगर आप भी लगे हैं तो आप के लिए खुशखबरी है। इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए नया फीचर लांच किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Instagram Teleprompter Feature :  इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की दौड़ में अगर आप भी लगे हैं तो आप के लिए खुशखबरी है। इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए नया फीचर लांच किया है। अक्सर क्रिएटर्स को रील्स बनाने में बार टेक लेना पड़ता है। ऐसे में इंस्टाग्राम ने नया फीचर Teleprompter लांच किया है। जिसकी मदद से यूजर्स रिकॉर्डिंग के दौरान स्क्रीन पर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ सकेंगे। इससे वीडियो बनाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और प्रोफेशनल हो जाएगा।

पढ़ें :- भारत में 3,000 रुपये तक महंगे हुए तीन शानदार 5G स्मार्टफोन, जाने नई रेट

रील्स कैमरे में ही मिलेगा टेलीप्रॉम्प्टर
इंस्टाग्राम ने इस नए फीचर को सीधे Reels Recording शामिल किया है। अब स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप, दूसरे मोबाइल या प्रिंटेड नोट्स की जरूरत नहीं होगी। यूजर रील्स कैमरा ओपन करके कैमरा टूल्स में दिए गए Teleprompter आइकन पर टैप कर सकते हैं और अपनी स्क्रिप्ट पेस्ट कर सकते हैं।

ऐसे काम करता है
रिकॉर्डिंग शुरू होते ही टेक्स्ट अपने आप स्क्रीन पर स्क्रॉल होने लगेगा। इसका अनुभव काफी हद तक Professional Studio Teleprompter जैसा होगा। इंस्टाग्राम इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचा रहा है, इसलिए कुछ लोगों को इसे इस्तेमाल करने के लिए ऐप अपडेट करना पड़ सकता है।

क्रिएटर्स स्क्रिप्ट
आज के समय में टॉकिंग-हेड वीडियो, ट्यूटोरियल और एक्सप्लेनर कंटेंट रील्स पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फॉर्मेट्स में शामिल हैं। लेकिन ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करते समय कई बार Creators’ Script भूल जाते हैं, रुक-रुककर बोलते हैं या उन्हें कई बार री-टेक लेना पड़ता है। इससे रिकॉर्डिंग और एडिटिंग दोनों में काफी समय लगता है। इंस्टाग्राम का नया टेलीप्रॉम्प्टर फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लाया गया है।

पढ़ें :- मुरादाबाद का आदर्श टीकाकरण केंद्र जिला महिला अस्पताल में रविवार के दिन भी उपलब्ध है बच्चों के टीकाकरण की सुविधा 
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...