1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में SBI का नया ATM शुरू, ग्राहकों को मिलेगी 24 घंटे बैंकिंग सुविधा

सोनौली में SBI का नया ATM शुरू, ग्राहकों को मिलेगी 24 घंटे बैंकिंग सुविधा

सोनौली में SBI का नया ATM शुरू, ग्राहकों को मिलेगी 24 घंटे बैंकिंग सुविधा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय स्टेट बैंक की सोनौली शाखा द्वारा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए ATM का भव्य उद्घाटन किया गया। शाखा प्रबंधक श्री विकास कुमार मिश्र ने फीता काटकर ATM का शुभारंभ किया।

पढ़ें :- केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल लाई रंग: कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंज़ूरी, पीलीभीत-लखीमपुर खीरी होते हुए पहुंचेगी लखनऊ

नया ATM सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में KBS मार्ट के सामने एवं टैक्सी स्टैंड के निकट स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को चौबीसों घंटे नकद निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह में शाखा के कर्मचारी राजेश कुमार गुप्ता, शुभम मध्देशिया, सृष्टि जायसवाल, प्रेम बहादुर थापा, तिल बहादुर राना, अभिषेक नाग, लोक बहादुर, सोहन, मंजू एवं सतपाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय रौनियार, गोविंद वर्मा, विनय वर्मा, जितेन्द्र सिंह एवं अवध त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्र ने कहा कि नए ATM के संचालन से ग्राहकों को 24 घंटे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी तथा नकद निकासी सहित अन्य सेवाओं में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्राहकों से सुरक्षित एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की।

पढ़ें :- मझौवा मठ और लक्ष्मी नारायण मंदिर को मिला नया महंत, वैदिक रीति-रिवाजों के साथ 11 वर्षीय शास्वत शौर्य तिवारी का किया गया अभिषेक

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...