1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

Gold-Silver Price Today : सोना व चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज का रेट

सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड (24-Carat Gold) का रेट 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी (Silver) की कीमतों में भी शुक्रवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)  ने नई कीमतें आज जारी कर दी हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Prices) में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड (24-Carat Gold) का रेट 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी (Silver) की कीमतों में भी शुक्रवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)  ने नई कीमतें आज जारी कर दी हैं।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी फिसली, जान लें क्या है आज का रेट

24 कैरेट गोल्ड (24-Carat Gold) का रेट आज सोमवार को गिरावट के बाद 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से अबतक कीमतों में 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 154976 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142529 रुपये 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 142529 रुपये 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 116699 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

शुक्रवार की तुलना में चांदी की कीमतों में आज 1066 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आज सोमवार को बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट 262900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को 263966 रुपये प्रति किलोग्राम था।

लगातार कम हो रहा है सोने का रेट 25 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158622 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज सोमवार को यह 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। यानी तब से अबतक गोल्ड का रेट 3023 रुपये गिर चुका है। चांदी का रेट 25 अप्रैल को 269754 रुपये प्रति किलोग्राम था। उस दिन से अबतक चांदी की कीमतों में 6854 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट?

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है। सोने और चांदी की सेहत के लिए बढ़ती महंगाई अच्छी बात नहीं है। इसके अलावा दुनिया भर में अनिश्चितता के माहौल ने भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को प्रभावित किया है।

सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

पढ़ें :- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में मामूली नरमी, जानें आज का रेट

गोल्ड और सिल्वर के आयात को देखते हुए सरकार ने भी कड़ाई की है। सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट टैक्स (Import Duty) में बढ़ोतरी की है। अब यह 15 प्रतिशत हो गया है। पहले यह 6 प्रतिशत था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...