अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर शांति वार्ता का दौर जारी है, लेकिन इस बीच पश्चिमी एशिया में छुटपुट हमले भी हो रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इजरायल और हिजबुल्लाह (Israel and Hezbollah) के बीच संघर्ष भी जारी है।
us iran war : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर शांति वार्ता का दौर जारी है, लेकिन इस बीच पश्चिमी एशिया में छुटपुट हमले भी हो रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इजरायल और हिजबुल्लाह (Israel and Hezbollah) के बीच संघर्ष भी जारी है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के रडार और दूरसंचार सुविधाओं (Telecommunication Facilities)को निशाना बनाते हुए नए हमले किए हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने बताया कि इस अभियान में ईरान के गोरुक और केशम द्वीप पर स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने बताया कि ईरान ने अमेरिका का MQ-1 ड्रोन मार गिराया था, जिसके बाद आत्मरक्षा में ये हमले किए गए। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त सामने आया है, जब ईरान-अमेरिका में शांति वार्ता पर भी चर्चा जारी है।
ईरान ने जवाबी हमला करने की बात स्वीकार की है। ईरान और अमेरिका के बीच कई सप्ताह से युद्धविराम लागू है, लेकिन लगातार दोनों तरफ से छिटपुट हमले हो रहे हैं।
हिजबुल्लाह और इजरायल संघर्ष
अमेरिकी और ईरानी अधिकारी इस युद्धविराम (ceasefire) की अवधि को बढ़ाने के लिए समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमले लगातार जारी हैं। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Global Energy Supply) बाधित हुई है। कभी फारस की खाड़ी के इस संकरे मुहाने से तेल और प्राकृतिक गैस के वैश्विक कारोबार (Global Business)का पांचवां हिस्सा गुजरता था। इस बीच, स्थिति लगातार और चिंताजनक हो रही है। इजराइल ने लेबनान में लितानी नदी (Litani River) से आगे भी कब्जा कर लिया है, जबकि उग्रवादी समूह हिजबुल्ला इजराइल (Israel) में ड्रोन हमले जारी रखे हुए है।