1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ के होनहार छात्रों का जलवा, अदिति को मिली 3867वीं रैंक

जेईई एडवांस्ड 2026: लखनऊ के होनहार छात्रों का जलवा, अदिति को मिली 3867वीं रैंक

लखनऊ के कई होनहार छात्रों ने टॉप रैंकर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी में अदिति वर्मा ने 3,867वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। हांलाकि, सामान्य वर्ग (CRL) में उनकी रैंक 14,909 रही। वही, 360 अंकों में से 151 अंक प्राप्त कर ओजस सिंघल ने 5,133वीं ऑल इंडिया रैंक, ऋषिथ राज रायजादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,670वीं रैंक, अभ्युदय सार्थक ने इस परीक्षा में 6,143वीं रैंक, अनुज जैन ने 6,968वीं रैंक, और देवस्य बंसल ने 11,500वीं रैंक हासिल किए हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) रुड़की ने रविवार देर रात संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित दिया हैं। नवाबों के शहर लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

पढ़ें :- लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी को बेखौफ बदमाश ने मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लखनऊ के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लखनऊ के कई होनहार छात्रों ने टॉप रैंकर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कैटेगरी में अदिति वर्मा ने 3,867वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। हांलाकि, सामान्य वर्ग (Common Rank List) में उनकी रैंक 14,909 रही। वही, 360 अंकों में से 151 अंक प्राप्त कर ओजस सिंघल ने 5,133वीं ऑल इंडिया रैंक, ऋषिथ राज रायजादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,670वीं रैंक, अभ्युदय सार्थक ने इस परीक्षा में 6,143वीं रैंक, अनुज जैन ने 6,968वीं रैंक, और देवस्य बंसल ने 11,500वीं रैंक हासिल किए हैं।ये सभी छात्र अपनी—अपनी रैंक के साथ सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल रहे।

आईआईटी रुड़की ने जारी किए आंकड़े

आईआईटी रुड़की ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके अनुसार इस वर्ष देश भर से दोनों पेपरों में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे और उनमें से सिर्फ 56,880 छात्रों ने परीक्षा क्वालिफाई किया है। इन सफल छात्रों में 10,107 लड़कियां शामिल हैं। इस साल लड़कों में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक पाकर ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) हासिल किया है, जबकि लड़कियों में आरोही देशपांडे (AIR 77) ने 360 में से 280 अंकों के साथ देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

पढ़ें :- लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, चैंबर में खुद को बंद कर वकील ने फांसी लगाने की कोशिश

अगला कदम

इस परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना विस्तार स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके बाद, देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (Indian Institute of Technology) और एनआईआईटी (National Institute of Information Technology) संस्थानों में प्रवेश के लिए JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...